NOBEL PRIZE (नोबेल पुरूष्कार)
चिकित्सा क्षेत्र में
नोबेल पुरूष्कार की घोषणा 05
अक्टूबर 2020
को स्टॉकहोम की कारोलिंस्का इन्सटीटयूट ने किया। चिकित्सा क्षेत्र में इस वर्ष
3
वैज्ञानिकों को चुना गया,
-
1 माइकल हाउटन (ब्रिटेन
नागरिक)
2 हार्वे अल्टर (अमेरिकी
नागरिक)
3 चार्ल्स राइस (अमेरिकी
नागरिक)
इन वैज्ञानिकों ने रक्तजनित हेपेटाइटिस, जो सिरोसिस और यकृत कैंसर का प्रमुख कारण है, की खोज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनके द्वारा की गयी खोज की वजह से अब हेपेटाइटिस सी का इलाज संभव हो सका है।
2 भौतिकी क्षेत्र का
नोबेल पुरूष्कार (Physics Nobel Prize) –
भौतिक विज्ञान क्षेत्र में नोबेल पुरूष्कार 2020 की घोषणा The Royal Swedish Academy of Sciences (रॉयल स्वीडिस एकेडमी ऑफ साइंसेस) द्वारा की जा चुकी है। भौतिक विज्ञान क्षेत्र में इस वर्ष 3 वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से चुना गया -
1 रोजन पेनरोज (अमेरिका) –
ब्लेक होल से संबंधित खोज
2 रेनहार्ड गेंजेल(अमेरिका) –
आकाश गंगा के केन्द्र में एक सुपरमैसिव कॉम्पेक्ट ऑब्जेक्ट की खोज
3 एंड्रिया घेज (अमेरिका) -
आकाश गंगा के केन्द्र में एक सुपरमैसिव कॉम्पेक्ट ऑब्जेक्ट की खोज
3 रसायन विज्ञान क्षेत्र का
नोबेल पुरूष्कार (Chemistry
Nobel
Prize) –
रसायन विज्ञान क्षेत्र में नोबेल पुरूष्कार 2020 की घोषणा The Royal Swedish Academy of Sciences (रॉयल स्वीडिस एकेडमी ऑफ साइंसेस) द्वारा की जा चुकी है। रसायन विज्ञान क्षेत्र में इस वर्ष 2 महिला वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से चुना गया -
1 इमैन्युयेल कारर्पेन्टीएर (अमेरिका) –
जीनोम एडिटिंग पद्धति का विकास
2 जेनीफर डायना (फ्रांस) –
जीनोम एडिटिंग पद्धति का विकास
4 साहित्य क्षेत्र
का नोबेल पुरस्कार (literature Nobel prize)-
साहित्य क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार 2020 अमेरिकी कवयित्री लुइस ग्लक को दिया गया है। अब तक के इतिहास में वे साहित्य का नोबेल पाने वाली 16वीं महिला हैं और 1993 में टोनी मॉरिसन के Nobel Prize विजेता के बाद पहली अमेरिकी महिला हैं। वहीं 27 वर्ष के बाद साहित्य के नोबेल पुरूष्कारों में कविता की वापसी हुई है।
5 शांति का नोबेल पुरस्कार (Nobel Peace
Prize)
–
नॉर्वे की नोबेल समिति ने Nobel Peace Prize 2020 की घोषणा की। नोबेल शांति पुरस्कार विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को दिया गया है। Worid Food Programme को शांति पुरस्कार प्रभावित क्षेत्रों में भुखमरी से लड़ने व शांति कायम करने से जुड़े सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया है। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) ने कोरोना काल में भुखमरी को खत्म करने में महत्वपूर्ण कदम उठाया था जिसके लिए उसे यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
The Royal Swedish Academy of Sciences (रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस) ने अर्थशास्त्र Economic Nobel Prize 2020 की घोषणा की। वर्ष 2020 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार पॉल आर मिलग्रोम (Paul R Milgrom) और रॉबर्ट बी विल्सन ( Robert B। Wilson ) को सामूहिक रूप से दिया गया है, दोनों स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से हैं और अमेरिकी नागरिक हैं।
Paul R Milgrom और Robert B Wilson को इकोनॉमिक का यह नोबेल पुरस्कार नीलामी सिद्धांत में सुधार और नए नीलामी स्वरूप के आविष्कार के लिए दिया गया है। इन दोनों ने अध्ययन किया कि नीलामी की प्रक्रिया कैसे काम करती है? इन्होंने ऐसी वस्तुओं और सेवाओं के लिए (जैसे कि रेडियो फ्रीक्वेसी आदि) नए नीलामी प्रारूपों को तैयार किया, जिन्हें पारंपरिक तरीके से बेचना मुश्किल हो गया था।
Nobel Prize- नोबेल पुरूष्कार निम्न क्षेत्रों में असाधारण कार्य करने वाले व्यक्ति अथवा संस्था को दिया जाता है –1 शांति,
2 साहित्य,
3 भौतिकी,
4 रसायन,
5 चिकित्सा
विज्ञान और
6 अर्थशास्त्र
नोबेल पुरूष्कारों का प्रशासकीय कार्य नोबेल फाउंडेशन द्वारा संपादित किया जाता है। नोबेल फाउंडेशन (Nobel Foundation) की स्थापना 1900 में हुई थी। रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज भौतिकी, केमिस्ट्री और अर्थशास्त्र में नोबेल पुरूष्कार विजेताओं का चयन करती है।
वहीं कैरोलिन
इंस्टीट्यूट, स्टॉकहोम, स्वीडन
में नोबेल असेंबली मेडिसिन के क्षेत्र में विजेताओं के नाम की घोषणा होती है।
साहित्य के क्षेत्र में नोबेल
पुरूष्कार स्वीडिश एकेडमी,
स्टॉकहोम, स्वीडन
द्वारा दिया जाता है और शांति का नोबेल पुरूष्कार नॉर्वे की संसद द्वारा
चुनी गई समिति देती
है।
नोबेल पुरूष्कार का इतिहास (The history of Nobel Prize) -
अल्फ्रेड नोबेल-
वैज्ञानिक
अल्फ्रेड नोबेल ने 'डाइनामाइट' नामक
विस्फोटक का आविष्कार किया
था। 10 दिसंबर
1896 को
इटली के सौन रेमो में अल्फ्रेड नोबेल निधन हो गया। जीवन के अंतिम दिनों में उन्हें
युद्ध में भारी तबाही मचाने वाले अपने अविष्कारों को लेकर बहुत पश्चाताप था। इसलिए
उन्होंने मानव
हित की आकांक्षा से प्रेरित होकर अपने धन का उपयोग स्थापित करने में किया, जो
हर वर्ष भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य
और शांति के क्षेत्रों में सर्वोत्तम कार्य करने वालों को पुरूष्कार देता है। इस पुरूष्कार में स्वर्ण पदक और 11
लाख
डॉलर दिया जाता है।
नोबेल पुरस्कारों की स्थापना Alfred Nobel के वसीयतनामा के अनुसार 1895 में हुई।
अल्फ्रेड
नोबेल ने अपनी वसीयत में लिखा था कि उनका सारा पैसा नोबेल फाउंडेशन को दे दिया जाए
और इन पैसों से नोबेल पुरूष्कार दिया जाए।
उन्होंने
अपनी वसीयत में लिखा था कि उनकी संपत्ति का अधिकांश हिस्सा एक फंड में रखा जाए और
उसके सालाना ब्याज से मानवजाति के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वालों को पुरस्कृत
किया जाए।
पहली बार कब दिया गया था नोबेल पुरूष्कार ( First Nobel Prize )
पहला नोबेल पुरूष्कार 1901 में भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में दिए दिया गया था। पहला नोबेल पुरूष्कार भौतिकी के क्षेत्र में - विलहम कॉनरैड रॉटजन, रसायन के क्षेत्र में जैकोबस हेनरीकस वांट हॉफ, चिकित्सा के क्षेत्र में इमिल वॉन बेहरिंग, साहित्य के क्षेत्र में सुली प्रुधोम और शांति के क्षेत्र में हेनरी डूनांट को दिया गया था।